उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के फुलवा मऊ गांव के समीप बाइको की भिडन्त में एक बाइक पर सवार महिला गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ला निवासी बृजलाल का पुत्र अनुज अपनी 65 वर्षीय मां को बाइक पर सावर कर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के फुलवा मऊ गांव के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक से उसकी भिडन्त हो गई। जिससे बाइक पर सवार उसकी माँ रोड पर गिरकर घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट हरि बाबू ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!