Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे के समीप पिता की तेरहवी का कार्ड बांटने निकला बाइक सवार दूसरे बाइक सवार से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के भैरमपुर गाँव निवासी स्वर्गीय शिव शंकर का 20 वर्षीय पुत्र कधई बाइक पर सवार होकर अपने पिता की तेरहवी का कार्ड बांटने निकला था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्री कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके बड़े भाई नरेंद्र ने बताया पिताजी का 9 मार्च को देहांत हो गया था। उनकी 21 मार्च को तेरहवी का कार्यक्रम घर पर है। भाई पिता जी की तेरहवी का कार्ड बांटने के लिए निकला था। जब बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे के समीप पहुंचा तभी हादसे में घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By