G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव के सभी छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ऐलेई गाँव निवासी राजा राम का 45 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक हरदो के समीप पहुंची तभी छोटा हाथी ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एल०एस० एंबुलेंस के ईएमटी भूपेंद्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला लाल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share