उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड के अन्तर्गत कस्बे के श्री 108 स्वामी नागा निर्वाण जी महाराज की असीम अनुकंपा से उनके तपोस्थली आश्रम स्थित इंटर इंटर कॉलेज में पहली बार दो दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें पहले दिन के राम लीला का मंचन सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा अभिनय किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने राम लीला देखने के लि पहूंचे। वही संरक्षक प्रधानाचार्य अतुल तिवारी, आयोजक होरीलाल तिवारी, व्यवस्थापक नामदेव सिंह, विक्रम सिंह,जय सिंह, सहसंयोजक शशि पांडे और कोषाध्यक्ष रामशरण तिवारी ने बताया कि पहली बार बीती रात रामलीला का मंचन किया गया। जहाँ सैकड़ों लोगों की भीड़ रामलीला देखने के पहूंची। 14 मार्च की बीती रात में पहले दिन राम और केवट संवाद का सुंदर मंचन किया गया। भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण गंगा पार जाने के लिए केवट से निवेदन करते हैं। तो केवट को भी आभास हो जाता है। कि प्रभु राम साक्षात ईश्वर का अवतार है । और यही सही अवसर है अपने कुल को निवेदन के बाद भवसागर के पास पहुंचा जा सकता है।राम ने विनती की तो केवट ने भी विनती की बिना आप सभी के पर को धुले हुए अपनी नौका में नहीं बैठाऊंगा। नहीं तो मेरी नौका भी महिला के रूप में बदल जाएगी। और यही जीवन यापन का प्रमुख साधन है। जिससे परिवार भुखमरी की कगार में पहुंच जाएगा। धीरे-धीरे राम केवट संवाद बढ़ता गया । और दोनों ओर से करुण रस की सुंदर प्रस्तुति की जा रही थी । जिसे देखकर भक्त भी मंत्र मुक्त और भावुक हो रहे थे। अंत में केवट ने भगवान राम माता सीता और छोटे भाई लक्ष्मण के चरण पखारे तथा इस जल को स्वयं मस्तक में लगाने के साथ ही अपने पूरे कुल को भी ऐसा करने के लिए कहा। अंत में भगवान की जयकारे के साथ लीला की समाप्ति हुई। लीला के मंचन के दौरान संरक्षक और व्यवस्थापक तथा आयोजकों के साथ-साथ सहयोगी वीरेंद्र सिंह, शोभा सिंह ,त्रिभुवन, सत्यम सिंह,अंकित सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में भक्त मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

