उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी बैंक के समीप एक अनियंत्रीत ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मार दिया। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान वहाँ मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सरकी गांव निवासी नीशू कुमार की माता सुनीता देवी (49 वर्ष), पत्नी चुनबुद उर्फ रविशंकर, बीते 12 मार्च को दोपहर लगभग 1ः30 बजे घर से गाजीपुर जाने के लिए निकली थीं। जैसे ही वह सरकी बड़ौदा ग्रामीण बैंक के पास पहुंचीं, तभी एक बिना नंबर के मैक्सी ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। बताया जाता है टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद एक चार पहिया वाहन से तीन अज्ञात व्यक्ति आए और मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें कानपुर के ’रीजेंसी हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया, जहाँ रविवार, 14 मार्च को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

