उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद के प्रतिष्ठित ए.एस. इंटर कॉलेज में रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित पर्यवेक्षक अविनाश आनंद तथा सह जिला विद्यालय निरीक्षक के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई। चुनाव के दौरान सभी सदस्यों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से उदय प्रताप सिंह को प्रबंधक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें अध्यक्ष अशोक कुमार गौड़, उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, उपप्रबंधक शिव सिंह और कोषाध्यक्ष रामसागर चुने गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मुख्य पर्यवेक्षक अविनाश आनंद ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित समिति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि नई प्रबंध समिति के नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा और अनुशासन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित सदस्यों ने नई समिति पर भरोसा जताते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सहयोग देने का संकल्प लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!