उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में पवित्र माह रमज़ान और ईद-उल-फितर के अवसर पर पत्रकार, शिक्षाविद और समाज सेवक मोहम्मद जफर सिद्दीकी द्वारा जरूरतमंदों के बीच ईद किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पहल लगातार पाँच वर्षों से बदस्तूर जारी रही। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को ईद किट प्रदान की गई। किट में सेवईं, चीनी, मेवे, चना, तेल, दाल, मटर सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी। ताकि गरीब और जरूरतमंद परिवार भी ईद की खुशियाँ मना सकें। ईद किट प्राप्त कर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी देखने को मिली और उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मोहम्मद जफर सिद्दीकी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना और उनके चेहरों पर मुस्कान देखना उन्हें बहुत सुकून देता है। उन्होंने बताया कि यह अभियान पाँच वर्ष पहले शुरू किया गया था और लोगों के सहयोग व विश्वास के कारण हर साल इसे जारी रखा जा रहा है। उन्होंने सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की सेवा का शिलशिला जारी रहेगा। कार्यक्रम में पत्रकार अजमत अली और पत्रकार मोहम्मद सुहैल भी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!