Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में रविवार को सनातन धर्म प्रचार मंच फतेहपुर एवं सिद्ध पीठ कालिका मंदिर ट्रस्ट की एक आवश्यक बैठक मां कालिका मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक श्रीमद् देवीभागवत महापुराण की नौ दिवसीय भव्य एवं दिव्य कथा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रूप में केशवराम त्रिपाठी अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहेंगे। वहीं कथा व्यास के रूप में परम श्रद्धेय स्वामी पवन देव जी महाराज (केदार घाट, काशी) द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। बैठक में बी.पी. पांडेय, प्रेम शंकर मिश्र (प्रवक्ता), प्रमोद द्विवेदी, राजकिशोर अग्निहोत्री, शोभा सिंह, धनंजय द्विवेदी और संतोष सिंह राजू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी सनातन धर्म प्रचार मंच फतेहपुर के मीडिया प्रभारी अजय सिंह चौहान द्वारा दी गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By