उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को बहुजन नायक और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत मान्यवर कांशीराम की जयंती उत्साह और जोश के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद उनके विचारों और योगदान पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा और परिवर्तन की पहचान थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन दबे-कुचले, पीड़ित, शोषित और वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने बताया कि कांशीराम ने लंबे संघर्ष के बाद पहले बामसेफ, फिर दलित शोषित समाज संघर्ष समिति (डीएस-4) और अंततः वर्ष 1984 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की, जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनने का इतिहास बना। उनका मूल सिद्धांत “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” रहा, जिसके जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक और आर्थिक समानता लाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने कांशीराम के विचारों को याद करते हुए सामाजिक न्याय और समानता के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वीरेंद्र यादव, दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, विपिन यादव, अधिवक्ता जगदीश सिंह, गणेश वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य, डॉ. राम नरेश पटेल, राम कृपाल सोनकर, रामकिशोर प्रजापति, रामतीरथ परमहंस, संगीता राज पासवान, आरती बघेल, रत्नेश रत्ना, भारती निषाद, मनोज यादव, राजेंद्र वर्मा, अधिवक्ता सुघर लाल यादव, हीरालाल साहू, सुशील यादव, अमित मौर्य, डॉ. अमित पाल, नरेंद्र प्रजापति, महेंद्र निषाद, सुहैल खान हेमू, मोइन खान, डीजी कुशवाहा, अरुणेश पांडे, इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी, उदय राज लोधी, आशीष नामदेव, अधिवक्ता संदीप माली, प्रदीप सोनकर, शमीम अहमद, चंदन पाल, सुमित साहू, गार्गीदीन बाजपेई, रईस अहमद, नरेश कोरी, केपी यादव, नंद किशोर पाल, राम गुलाम जाटव, नागेंद्र यादव, संजीत यादव, राम दुलारे पासवान, सत्यप्रकाश यादव, अश्विनी यादव, देवेंद्र गौतम, अभिषेक सिंघम, मनीष निषाद, तस्लीम उद्दीन, मोहित निषाद, डॉ. रईस रहमानी, वीरेंद्र निषाद, महेश चंद्र पाल, सुरेश चंद्र, महेश निषाद, शिवशंकर यादव, वीरेंद्र मौर्य, प्रमोद यादव, आनंद गौतम, मोहम्मद अहमद भिक्कू, अधिवक्ता इंद्रसेन, बाबू सिंह कुशवाहा, अंकुश यादव, विजयपाल प्रजापति, शैलेंद्र मिश्रा, शिवपूजन कोरी, राहुल पासवान, शिव पूजन, अखिलेश, राम लखन कोरी, संजय सिंह, राजू पासी, कुलदीप पासी, मंहगू निषाद, शिवम कुमार, अंकित कुमार, जगजीवन राम विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

