G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड चौफेरवा गांव के समीप एक्सीडेंट में रोड़ पर मरा जानवर पड़ा था। उससे टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के केशरूवा गांव निवासी राम सुमेर का 46 वर्षीय पुत्र गुलाब सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड चौफेरवा गांव के समीप पहुंची तभी रोड पर एक्सीडेंट में मरे पड़े जानवर से बाइक टकराकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share