उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 लखनऊ बाईपास ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के सचौली गांव निवासी फूल सिंह का 22 वर्षीय पुत्र रवि बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक को सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 लखनऊ बाईपास के ओवर ब्रिज पर पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे रवि रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अशोक कुमार व पायलट राकेश सिंह ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची उसकी भांजी शिवानी ने बताया की हमने मामा को फोन किया तो फोन किसी और ने उठा कर बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है उसके बाद हम अस्पताल पहुंचे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!