G-FG6935EM07

फतेहपुर। ललौली थानां क्षेत्र के सिधांव गाँव में बीती रात अपने घर की छत पर युवक सो रहा था। तभी वह नींद के झोंके में पेशाब करने उठा और छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सिधांव गाँव निवासी राकेश का 25 वर्षीय पुत्र सुमेश कुमार बीती रात अपने घर की छत पर सो रहा था।

तभी वह नींद के झोंके में पेशाब करने के लिए उठा और छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ केंद्र लेकर पहुँचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share