उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथगांम रोड पर ट्रैक्टर पर लदे गन्ने की रस्सी कस्ते समय नीचे गिरकर अधेड़ घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीक की स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के गहरु खेड़ा गांव निवासी अल्ताफ का 55 वर्षीय पुत्र जमील अहमद ट्रैक्टर पर गन्ना लादकर हथगांम थाना क्षेत्र जा रहा था।

जब उसका ट्रैक्टर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथगांम रोड पर पहुंचा तो ट्रैक्टर पर लदे गन्ने की रस्सी ढीली हो गई। ट्रैक्टर चालक जमील ट्रैक्टर को रोड किनारे खड़ा कर ट्रॉली पर चढ़कर रस्सी कस रहा था। तभी वह नीचे गिरकर घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!