उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में रोड पार करते समय बाइक की टक्कर से किशोर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव निवासी सुरेंद्र का 12 वर्षीय पुत्र अखिलेश अपनी मां गयाना देवी के साथ किसी काम से गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे आया था।

तभी रोड पार करते समय बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं घायल के साथ अस्पताल पहुंची उसकी मां ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share