G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के चक्की गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार नाले में गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी बडे लाल का 23 वर्षीय पुत्र अन्नू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।
तभी गाँव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। जिससे बाइक चालक अन्नू घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share