Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के औढेरा गांव की मोड पर बाइकों की भिड़ंय में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी भोंदी का 30 वर्षीय पुत्र अनुपम बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के औढेरा गांव की मोड पर पहुंची तभी तेज रफ्तार बाइक सवार उसकी बाइक को कट मारते हुए निकल गया। जिससे अनुपम रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी जगदीश व पायलेट दीपक के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By