G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बहुआ रोड़ पर सैयद बाबा के समीप ई-रिक्शे की टक्कर से पैदल जा रही किशोरी सहित दो लोगों घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी चंद्रपाल का 25 वर्षीय पुत्र शिवनंदन और गांव निवासी राज देव की 17 वर्षीय पुत्री वंदना दोनों पैदल जा रहे थे।

तभी रोड से निकले ई-रिक्शा ने उनको टक्कर मार दिया। रिक्शे की टक्कर से दोनों घायल हो गए फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी सचिन व पायलेट दीपू ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share