G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड पर बाईपास के समीप मधुमक्खियां के झुंड ने साइकिल से मजदूरी करने शहर आ रहे मजदूर पर हमला कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ताल महमदपुर गांव निवासी स्व. पहलाद का 60 वर्षीय पुत्र बाबू साइकिल पर सवार होकर शहर मजदूरी करने आ रहा था।

जब वह सदर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास से शहर की तरफ बढ़ा तभी मधुमक्खियां के झुंड ने उस पर हमला बोलकर जख्मी कर दिया। स्थानीय ने आग जलाकर उसको मधुमक्खियां के चंगुल से मुक्त करा घटना की सूचना फोन कर सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share