Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में सोमवार की सुबह किशोरी ने उस वक्त घर के अंदर फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया जब घर के सभी लोग खेतों में काम करने चले गए थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टपोनाल के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शिवपुरी गांव निवासी सुंदरलाल की 15 वर्षीय पुत्री बुद्धरानी ने सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे उस समय फांसी लगा लिया जब घर के लोग अपने-अपने कामों पर चले गए थे। जबकि मां दूसरे घर में मजदूरी के लिए गई थी। इसी बीच मौका पाकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो परिजनों को सूचना दिया। रोते-बिखलते परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By