Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के हरदासपुर गाँव के समीप रविवार की शाम अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खंती में पलट जाने से युवक की दबकर मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव निवासी बाबूलाल का 40 वर्षीय पुत्र कमलेश गांव के ही दिनेश के साथ भूसा लादकर खखरेरू हरदासपुर गांव आया था। वापस लौटते समय जैसे ही ये लोग भदबा भट्ठा के पास पहुंचे तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खंती में पलट गया। जिससे कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक दिनेश बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र शिवा ने हादसे को हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By