G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के चक्की नाका ओवर ब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने एक को मृत घोषित करते हुए दूसरे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सिकठ्ठनपुर गाँव निवासी ब्रजेश कुमार का 22 वर्षीय पुत्र शाहिल और कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गाँव निवासी मुन्ना लाल विश्वकर्मा का 22 वर्षीय पुत्र आर्यन विष्वकर्मा दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर शहर आए थे। वापस लौटते समय जब इनकी बाइक मलवा थानां क्षेत्र के चक्की नाका ओवर ब्रिज पर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रीत होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत शाहिल को मृत घोषित करते हुए आर्यन को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया दोनो शहर दवा लेने आए थे दवा लेकर वापस लौटते समय हदशा हो गया। वही घटना सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share