उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के छेदीपुर गाँव के समीप रविवार की दोपहर अनियंत्रित होकर सरिया लदा ट्रैक्टर पलट जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बुधरामऊ गांव निवासी स्व0 श्यामलाल चौरसिया का 32 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र कुमार चौरसिया अपने साथी राजेन्द्र के साथ ट्रैक्टर से सरिया लादकर छेदीपुर आ रहा था। तभी अचानक गांव के समीप ही ट्रैक्टर पलट गया। जिससे सुरेन्द्र की मौके पर मौत हो गई वहीं राजेन्द्र घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के जीजा अतुल कुमार चौरसिया ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

