उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे से चकस करनपुर रोड पर काजीपुर ईट भट्टे के समीप बाइको की ज़ोरदार भिडन्त हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक बाइक सवार की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दूसरे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव निवासी फूलचंद का 22 वर्षीय पुत्र ललित कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।
जब वह काजीपुर ईट भट्टे के समीप पहुंचा तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी जोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने एक बाइक सवार की हालत गंभीर देखते हुए उसको प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दूसरे बाइक सवार ललित कुमार को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल ललित कुमार के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पिता ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

