Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा तहसील में युवक अचेत होकर पड़ा था। जिसकी जानकारी लोगो को हुई तो उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के तहसील में किसी काम से आया युवक अचेत अवस्था में पड़ा था।

जिसकी जानकारी वहाँ पर मौजूद लोगों को हुई तो उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद फार्मासिस्ट प्रतीक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी एंबुलेंस यु० पी० 32 एफ० जी० 0987 के ईएमटी मोहर्रम अली के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक उसको होश नही आया था इस लिए अज्ञात युवक की शिनाख्त नही ही सकी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By