G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के मेडी का पुरवा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से सवार महिला घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सभापुर गांव निवासी राम शिरोमणि का पुत्र जितेंद्र अपनी 60 वर्षीय मां राम दुलारी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए निकला था।जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के मेडी का पुरवा गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे बाइक पर सवार राम दुलारी घायल हो गई घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए असोथर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी राघवेंद्र व पायलेट लवकुश के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share