G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कठौता गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के किछौछा गांव निवासी रामराज का 35 वर्षीय पुत्र राज नरायन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकाला था। जब उसकी बाइक असोथर थाना क्षेत्र के कठौता गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे बाइक चालक राज नारायन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए असोथर स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भाई जगन्नाथ ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share