उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धरियाव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर महिचा मंदिर के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के थरियांव कस्बा निवासी रामदास का 25 वर्षीय पुत्र राजेंद्र कुमार ई-रिक्शा पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब रिक्शा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर महिचा मंदिर के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिससे रिक्शे पर सवार राजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी उमेश कुमार व पायलेट अंकित के साथ जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भाई बृजेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

