उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के अजईपुर गाँव में सोमवार की रात कुएं में गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पंजाब प्रांत के जिला संगरूर थाना डिड़वा गांव दयालगढ़ निवासी स्वरूप सिंह का 50 वर्षीय पुत्र जगसीर सिंह अपने अन्य साथियों के साथ फतेहपुर जनपद के खागा थाना क्षेत्र के अजईपुर में गेहूं की कतराई करने हार्वेस्टर लेकर लेकर आया था।

सोमवार की रात आठ बजे सभी लोग खाना खा रहे थे तभी जगसीर उठकर लघुशंका करने के लिए जाने लगा और कुएं में गिर गया। भतीजा हैप्पी सिंह व अन्य लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद अधेड़ को कुँए से बाहर निकाल इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!