G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेध फतेहपुर जिले के किसनपुर थानां क्षेत्र के गढ़वा व सेलरहा के बीच मधुमक्खियां के झुंड ने निमंत्रण का कार्ड बाँट कर लौट रहे बाइक सवार युवक पर हमला कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अकबरपुर बढ़वा गांव निवासी पीताम्बर यादव का 30 वर्षीय पुत्र उमेश यादव मोटर साइकिल पर सवार होकर सिलमी गाँव निमंत्रण का कार्ड बाँटने गया था।

वहाँ से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के गढ़वा व सेलरहा के बीच पहुंची तभी मधुमक्खियां के झुंड ने हमला कर उसको गम्भीर रूप ज़ख्मी कर दिया। स्थानीय ने आग जलाकर उसको मधुमक्खियां के चंगुल से मुक्त करा उसके परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलते ही घटना सघल पर परिजन उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती करें उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share