Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में आगामी पर्व ईद -उल -फितर के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करते हुये उपरोक्त पर्व को शान्तिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं आम जनमानस में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से जनपद के थाना मलवां/जहानाबाद/जाफरगंज/थरियांव/धाता थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रो में दिनांक 17.03.2026 फ्लैग मार्च किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह द्वारा थाना मलवां क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय पुलिस बल के साथ संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, बाजारों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च कर आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में पर्वों को सम्पन्न कराने का संदेश दिया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारीगणों द्वारा अपने-अपने सर्किल के थाना क्षेत्रान्तर्गत मिश्रित आबादी वाले स्थानों में फ्लैग मार्च किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By