Spread the love

फतेहपुर। जनपद में घरेलू गैस की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के अधिकारियों ने भाग लिया।
आयोजित बैठक में बताया गया कि फतेहपुर में वर्तमान में करीब 5500 उपभोक्ताओं को पीएनजी गैस की आपूर्ति हो रही है, जबकि कंपनी के पास 30 हजार से अधिक कनेक्शन देने की क्षमता है। उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने के लिए कंपनी को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। आईजीएल अधिकारियों ने बताया कि पीएनजी कनेक्शन के लिए बिजली बिल, पानी का बिल या हाउस टैक्स रसीद जैसे दस्तावेज देने होते हैं। आवेदन करने के बाद उसी दिन रजिस्ट्रेशन कर दिया जाता है और आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। कंपनी ने कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना शुरू की है। पहले जहां 7000 रुपये सिक्योरिटी ली जाती थी, अब 31 मार्च 2026 तक यह राशि घटाकर 5000 रुपये कर दी गई है। साथ ही पहले बिल में 500 रुपये की छूट भी दी जा रही है। इसके अलावा उपभोक्ताओं के लिए ईएमआई सुविधा भी दी जा रही है, जिसमें कम राशि जमा कर कनेक्शन लिया जा सकता है और बाकी पैसा किस्तों में जमा होगा। आईजीएल के अनुसार, फतेहपुर में पीएनजी गैस की दर 47.95 रुपये प्रति एससीएम है, जो एलपीजी के मुकाबले सस्ती है। कनेक्शन से जुड़ी जानकारी के लिए कंपनी द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर पीएनजी कनेक्शन लें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By