उत्तर प्रदेश फतेहपुर थरियांव थानां पुलिस व पीआरवी 8120 की त्वरित कार्यवाई से मात्र 01 घण्टे के अंदर गुमशुदा 06 बर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनो ने पुलिस का आभार प्रकट करते हुए किया धन्यवाद। थरियांव पर समय 20.15 बजे सूचना प्राप्त हुई कि दरियापुर गांव में 06 बर्षीय बच्ची शाम 18.00 बजे से नहीं मिल रही है इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना थरियांव के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई। त्वरित पुलिस कार्यवाही के परिणाम स्वरुप उ0नि0 उमेश चन्द्र शर्मा व पी0आर0वी0 8120 के द्वारा गुमशुदा बालिका को मात्र 01 घण्टे में बरामद कर नियमानुसार परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनो द्वारा अपनी बच्ची को सकुशल पाकर बहुत खुश हुए और पुलिस का धन्यवाद प्रकट किया। आमजन द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!