उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गाँव के समीप सोमवार की देर रात सब्जी बेंचकर घर वापस आ रहे अधेड़ को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे Shyd मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गंगईपर गांव निवासी स्व0 बुद्धिलाल का 55 वर्षीय पुत्र तेजराम सब्जी विक्रेता था।

बताते हैं कि रात लगभग दस बजे मुत्तौर से सब्जी बेंचकर घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह सिधांव के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

