उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के रैना गाँव मे युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपने जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के रैना गांव निवासी राज किशोर तिवारी के 25 वर्षीय पुत्र सुरेश कुमार तिवारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंव ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एम्बुलेन्स से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे सुरेश के पिता ने बताया यह ट्रक ड्राइवर है किसी से इसका 50 हज़ार रुपए का लेनदेन का मामला है उसने इस पर ज़्यादा दबाव बनाए जिसके चलते इसने ज़हर खा लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!