उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धरियाव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बेरुई हार गाँव की मोड के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गाँव निवासी राम सजीवन का 25 वर्षीय पुत्र सर्वेश कुमार ई-रिक्शा पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब रिक्शा थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बेरुई हार गाँव की मोड के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार सर्वेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

