उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के समीप गंगा कटरी में अपने खेतों में घास काट रही महिला पर मधुमक्खियो के झुंड ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और मधुमक्खियो के चंगुल से मुक्त करा उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी राधे की 55 वर्षीय पत्नी श्रीमती गांव के समीप स्थित गंगा कटरी में अपने खेतों में पशुओं के लिए घास काट रही थी।

तभी अचानक आए मधुमक्खियों के झुंड़ने उस पर हमला कर दिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और आग जलाकर मधुमक्खियों से मुक्त करा फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। महिला के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पुत्र सन्दीप ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!