उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में लगभग दो माह से अधिक समय पूर्व सड़क हादसे में घायल शिक्षामित्र बीएलओ की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी। बताते चले कि कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गूंझी गांव निवासी बदलू पाल का पुत्र शिक्षामित्र बीएलओ ब्रिजेन्द्र पाल सुल्तानपुर में तैनात है बताते है कि 11 जनवरी को वह बाइक से नोटिस लेकर जा रहा था। तभी सड़क हादसे में घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मंगलवार को बीएलओ की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का भतीजा अंशूमान पाल ने बताया नोटिस ले जाते समय उनके चाचा की नीलगाय से टकरा जाने से घायल हो गये थे और उनका बांया हाथ टूट गया था। प्लास्टर लगने के कुछ दिन बाद उनकी हालत खराब होने लगी। जिन्हे कानपुर के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। बाद में हैलेट अस्पताल में इलाज चल रहा था उनके भतीजे ने बताया कि जब उसका सीटी स्कैन कराया गया तो उनके किडनी में चोट निकली और उनका शरीर में सूजन लगी सुपर वाइजर से अवकाश मांगा गया तो उसने साफ इंकार कर दिया और उनकी मंगलवार को मौत हो गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!