G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जमीन विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। एसपी ने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित थानों और अधिकारियों को सौंपते हुए तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना और पुलिस पर विश्वास मजबूत करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने फरियादियों की समस्याओं को दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share