उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की असोथर थाने की पुलिस द्वारा तथ्यों को छुपाकर जालसाजी कर कुर्कशुदा जमीन की रजिस्ट्री करने के अभियोग से संबंधित 02 वांछित आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में असोथर थानां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 199/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 336(4), 340(1), 340(2), 352 BNS से से सम्बन्धित वांछित आरोपी थाना क्षेत्र के बड़े तिवारी का डेरा मजरे सरकण्डी गाँव निवासी बाबूलाल उर्फ बाबूराम तिवारी के 56 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार तिवारी व बाबूलाल उर्फ बाबूराम तिवारी के 60 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

