Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के गाजीपुर रोड़ में संदिग्ध परिस्थितियों लगभग महिला बीएलओ की घर पर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार राधानगर गाजीपुर रोड निवासी अवनीश कुमार की 45 वर्षीय पत्नी बीएलओ तमशा कुमारी की घर पर ही संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों द्वारा जानकारी लगी कि बीएलओ पर एसआईआर के काम को लेकर काफी दबाव था। जिसको लेकर वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में भी थी हो सकता है कि तनाव के चलते उनकी मौत हुयी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिर्पोट के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By