G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में उस समय हड़कम्प मच गया जब जिले के डाक घर और पासपोर्ट आफिस को बम से उड़ाने का ई-मेल डाकघर के प्रभारी के पास पहुंचा। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने खुद मौके पर पहुंच किया निरीक्षण, ईमेल से आई धमकी के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस के अलावा एलआईयू टीम को मौके पर भेजा। जंहा डाकघर के पोस्टमास्टर को एक ईमेल आई थी। जिसमें दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर डाकघर को बम से उड़ने की धमकी दी गई।

जिसके बाद डाक घर के सुरप्रिटेंडेंट ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दिया और पुलिस अधीक्षक को मामले पर अवगत कराया तो SP ने तत्काल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच सर्च ऑपरेशन चलाया जिस पर पुलिस और LIU टीम को कुछ नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक ने बताया मेल किस आईडी और कहा से आया इसकी जांच की जा रही है। बंम से उड़ाने की धमकी देने वाले पर सख्त कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share