उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पर वार्षिक पुस्तक “नव निर्माण के 09 वर्ष के विमोचन का कार्यक्रम” मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन सभागार लखनऊ से किया गया, का सजीव प्रसारण जनपद में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ0प्र0 सरकार, अजीत सिंह पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह,विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना एवं अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, जन समूह की उपस्थिति में देखा व सुना गया एवं मुख्यमंत्री के संबोधन को आत्मसात किया गया। साथ ही सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा उ0प्र0 सरकार के 9 वर्षों में किए गए अभूतपूर्व विकास पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण किया गया। इसी क्रम में जनपद में उ0प्र0 सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में 09 दिवसीय दिव्य और भव्य मेले का प्रभारी मंत्री द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित, मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया। जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रदेश सरकार के 09 वर्ष में किए गए विकास कार्यों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई जो मेले में आकर्षण का केंद्र रही, आम जन मानस ने भूरी–भूरी प्रशंसा की। परिसर में रोज़गार मेले का भी आयोजन किया गया जिसमें आयी हुई कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया। ऋण मेले का आयोजन किया गया, जिसमें नागरिकों को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, स्टैंड-अप इंडिया, मुद्रा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र आवेदकों को ऋण वितरित किए गए। मेगा क्रेडिट कैंप का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

कैंप के दौरान लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया तथा लगभग ₹40.00 करोड़ की धनराशि वितरित की गई। उपस्थित लाभार्थियों ने शासन एवं प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की। प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि प्रदेश सरकार सेवा और सुशासन की दिशा में निरन्तर आगे बढ़ रही है, हर क्षेत्र में विकास तेजी से हुआ है, जो कि धरातल पर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। देश में प्रदेश एक आकर्षक विकास का केंद्र बन रहा है। प्रदेश में बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है, जिससे कि लोगों को सहूलियतें मिल रही है और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। 09 वर्षों में प्रदेश में डिजिटल क्रांति में आगे बढ़ रह है, आईटी जैसे सेक्टर के उत्पाद का उत्पादन प्रदेश में हो रहा है। प्रदेश में पूर्व सरकारों की अपेक्षा मेडिकल की सुविधाओं में अधिक प्रगति हुए है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। हमारी सरकार में गरीबों और वंचितों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है, प्रदेश के 09 वर्ष में 09 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है। प्रदेश के युवा नौकरी लेने वाले नहीं नौकरी देने वाले बन रहे है। उत्तर प्रदेश घोषणाओं वाला प्रदेश नहीं है बल्कि परिणाम देने वाला प्रदेश है। केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभार्थी लाभांवित होकर केवल लाभार्थी ही नहीं बने बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास के सहभागी भी बने। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हु कि उन्होंने सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के साथ कार्य कर प्रदेश को नई दिशा, नई गति और नई ऊर्जा दी है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष विधायक खागा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के विकास और आम नागरिकों के जीवन स्तर में हुए सुधार पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रभारी मंत्री ने आईटीआई परिसर में आयोजित वृहद रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित किए गए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, सीएम उद्यमी के ऋण वितरण, समूह की महिलाओं को चेक वितरण, टूल किट वितरण, दिव्यांग ट्राईसाईकिल का वितरण किया। जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी मंत्री, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों को पौधा, अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया साथ ही स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। जिलाधिकारी ने मेले में आए हुए जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओ से पात्र लोगों को पारदर्शिता के साथ लाभांवित किया जा रहा है। लोगो में प्रदेश सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है, यह मेला शासन के निर्देशानुसार 09 दिनों तक चलेगा, जिसमें लाभांवित हुए योजनाओं के लाभार्थियों के साथ परिचर्चा और उनके जीवन स्तर में हुए सुधार और योजनाओं से संबंधित गोष्ठियां भी कराई जाएगी। परिसर में रोज़गार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 35 कंपनियों ने प्रतिभाग किया और जनपद के युवाओं को चयनित किया जिससे वह आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे। प्रदेश सरकार स्वरोजगार के लिए भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ऋण उपलब्ध करा रही है , जिससे लोगो में आर्थिक समृद्धि भी आती है। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री द्वारा कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार ने प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और पत्रकार बंधुओं के सवालों के उत्तर दिए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रधानाचार्य आईटीआई, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

