G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड बाईपास के समीप अज्ञात वाहन की टककर से बाइक सवार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के शहजादेपुर गांव निवासी स्वर्गीय सूरज दीन का 50 वर्षीय पुत्र सुमिरन व थरियांव थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी शिव कुमार का 20 वर्षीय पुत्र विमलेश दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बीती रात सदर कोतवाली क्षेत्र के परमा का पुरवा गाँव होली का फाग खेलने आए थे। आज सुबह वापस घर लौटते समय जब इनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर बाईपास के समीप पहुंची।

तभी अज्ञात वाहन बाइक को कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। घायल विमलेश के पिता शिव कुमार ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share