उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के मुत्तौर गाँव के समीप अनियंत्रीत बाइक रोड़ किनारे स्थित ईट भट्टे की रखी हुई ईटो से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मलिहा डेरा मजरे अढ़ावल गांव निवासी बजरंगी केवट का 20 वर्षीय पुत्र राहुल केवट बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के मुत्तौर गाँव के समीप स्थित ईट भट्टे के पास पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे रखी भट्टे की ईटो से टकरा गई। जिससे बाइक चालक राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गांजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट सचिन के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला।अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

