Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गाँव मे अपनी ननिहाल आए किशोर ने गांव के बाहर जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के लखानी गांव निवासी राजू का 17 वर्षीय पुत्र अमन चार दिन पूर्व अपने ननिहाल नारायणपुर गांव आया था। बुधवार की दोपहर वह घर से निकल गया। काफी देर बीत जाने पर जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। आज सुबह गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर नीम के पेड़ से किशोर का शव फांसी की फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के मामा विनोद ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By