G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में ईद और चैत्र नवरात्र के पर्व को देखते हुए आज जिला प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ शहर का भ्रमण किया । वहीं जिलाधिकारी रवींद्र सिंह एंव पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की मौजूदगी में शहर के विभिन्न चौराहों में भ्रमण किया गया। जो आबूनगर पुलिस चौकी से जिला अस्पताल, बाकरगंज, लाला बाजार, चौक चौराहे से पत्थर कटा चौराहे तक पैदल मार्च किया । वहीं जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी करवाई जा रही है। पर्याप्त मात्रा में फोर्स मुस्तैद है। वहीं इस मामले में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत जनपद में ईद के पर्व को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में फोर्स को मुस्तैद किया गया है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में दो – दो ड्रोन कैमरे लगाए गए है। इन कैमरों से निगरानी की जाएगी। आबूनगर मांगी मकबरा विवादित स्थल पर स्थाई चौकी बनाई गई है जहां फोर्स को मुस्तैद किया गया। ईद गाह में नमाजियों को समस्या न हो उसका भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।इस के आलवा पुलिस ने आलाधिकारी और पुलिस फोर्स के जवान मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share