उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के हथगाम आरा मशीन शाहपुर में रमजान उल मुबारक का पाक महीना रहमतों और बरकतों का पाक महीना माना जाता है।इस महीने के पहले अशरे को रहमत का अशरा कहा जाता है, जिसमें इबादत, रोजा, तरावीह और कुरआन पाक की तिलावत का विशेष महत्व होता है। इसी क्रम में आरामशीन शाहपुर में सईद नगर जामा मस्जिद रऊफिया रशीदिया में तरावीह की शक्ल में कुरआन पाक मुकम्मल हुई। कुरआन पाक सुनाने वाले हाफिज गुलाम गौस रहमानी, इस मौके पर पेशइमाम क़ारी शहजान अली हबीबी, मोहलिया के पेश इमाम गुलाम गौस, मुअज्जिन रमजान अली, अफसार भाई, इरशाद सलमानी उर्फ लल्लू भाई, इरशाद आलम अंसारी, मोहम्मद अय्यूब अंसारी उर्फ शब्बू भाई,अयान कुरैशी,अब्दुल अज़ीज़ ,मुस्ताक सिद्दीक़ी, एजाज मिर्जा,शारिक़, शाहरुख खान,समीर, फैज, फहीम खान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित लोग और नमाज़ी मौजूद रहे, रमजान के तीसरे अशरे में कुरआन पाक मुकम्मल होने की खुशी में नमाजियों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया, कार्यक्रम के अंत में हजरत मौलाना बाबर रजा खान साहब ने मुल्क और उम्मत की सलामती अमन चैन और खुशहाली के लिए खाश दुआ की।दुआ और सलातो सलाम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। रमजान के इस मुबारक मौके पर मस्जिद में इबादत करने वालों की अच्छी खासी तादाद देखने को मिली,और माहौल पूरी तरह इबादत और रूहानियत से भर गया। डॉ रईस रहमानी जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी भी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!