G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर गुरूवार की शाम युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। घटना कितना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर निवासी रामकिशुन तोमर के 30 वर्षीय पुत्र प्रकाश सिंह उर्फ सोनू तहसील में मुंशी के पद पर काम करता था और आबूनगर निवासिनी सोनी के यहां किराए का मकान लेकर रहता था। आज शाम लगभग साढ़े चार बजे उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी जब मकान मालिक को हुई तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आठ माह से दंपति के बीच मनमुटाव चल रहा था। एक माह पूर्व पत्नी अपनी मां के साथ आई थी और वापस चली गई। तब से वह मानसिक तनाव में रहने लगा। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share