उत्तर प्रदेश फतेहपुर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) डॉ0 अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट, में सम्पन्न हुयी। बैठक में सहायक आयुक्त (खाद्य) राजेश कुमार दीक्षित द्वारा अपर जिलाधिकारी को इस वित्तीय वर्ष में कृत अद्यतन विभागीय कार्यवाही से अवगत कराया गया। जनपद में सचालित आबकारी विभाग की समस्त दुकानों तथा खाद्य रसद् विभाग की उचित दर की समस्त दुकानों को खाद्य लाइसेंस / पंजीकरण से आच्छादित किया जाना है, जिनके खाद्य लाइसेंस /पंजीकरण पूर्व में निर्गत हो चुके है उन्हे नवीनीकृत कराया जाना है। अपर जिलाधिकारी द्वारा उक्त प्रतिष्ठानों को खाद्य लाइसेंस / पंजीकरण से आच्छादित कराये जाने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-॥ द्वारा अवगत कराया गया कि नगर क्षेत्र में संचालित चाट, पिज्जा, बर्गर, फास्ट फूड के ठेलों के खाद्य कारोबारकर्ताओं को नगर पालिका क्षेत्र में आदर्श स्ट्रीट फूड हब स्थापित किया जाना है जिसके सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद द्वारा स्थान चयन किया जा चुका है तथा उक्त के सम्बन्ध में शासन से बजट प्राप्ति हेतु पत्र प्रेषित किया गया है। अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत वितरित किए जाने वाले खाद्य पदार्थों यथा चावल, गेहूँ, ज्वार, बाजारा इत्यादि के सर्वे नमूने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जॉच हेतु संग्रहित किए जाये तथा आँगनबाडी केन्द्रों के द्वारा बच्चों की दी जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जाँच हेतु सर्वे नमूने संग्रहित किए जाये। अपर जिलाधिकारी द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर फास्ट फूड के स्टॉल पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जाँच करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित व्यापार मण्डल एवं एन०जी०ओ० के पदाधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा के प्रति सतर्कता और जागरूकता अभियान चलाने का अनुरोध करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग का सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर राजीव नयन गिरि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रमोद कुमार, सी०ओ० सिटी, अशोक श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी, डॉ० रमेश यादव जिला उद्यान अधिकारी, नीरज शुक्ला दुग्ध निरीक्षक, सालिक राम मण्डी सचिव, हिमांशु तिवारी कृषि विपणन निरीक्षक तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण प्रदीप गर्ग, राजेन्द्र त्रिवेदी, शिवचन्द्र शुक्ला, किशन मेहरोत्रा, बी०पी० पाण्डेय सचिव जन कल्याण महासमिति, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चन्द्र, धीरज कुमार दीक्षित, सिद्वार्थ कुमार, देवेश कुमार, अनुराधा कुशवाहा सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

