उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई द्वारा गुरुवार को विकास खंड भिटौरा की ग्राम पंचायत सरैला तथा विकास खंड तेलियानी की ग्राम पंचायत हाजीपुर गंग में जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल के उपयोग और जल जनित बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में जिला समन्वयक राजमुनि यादव ने ग्रामीणों को जल जनित बीमारियों, ग्रे वाटर प्रबंधन, स्वच्छता, जल संरक्षण और जल संचयन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुद्ध जल का उपयोग और जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। आईएसए कोऑर्डिनेटर शिव बहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जल संरक्षण के उपाय अपनाएं, ताकि भविष्य में पानी की कमी से बचा जा सके। सीबीटी स्वाति अवस्थी ने दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए स्वच्छ पेयजल के उपयोग और उसके संरक्षण पर जोर दिया। वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर मो. सऊद सिद्दीकी ने बताया कि सरकार की योजना के तहत हर घर तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही सभी गांवों में इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में जीआईएस एक्सपर्ट जितेंद्र यादव, वाटर एड इंडिया से दयाली प्रसाद, पंप ऑपरेटर जय शंकर सहित ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!